रात्र करीब आठ बजे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चंद्रयान की सफलता पर सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर खुशी का इजहार किया। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत का नाम विश्व में ऊंचा हो रहा है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने ऐतिहासिक उपलब्धि देश को दिलाई है।
साहित्यकार डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है । यह हमारे पूरे देश के लिए नई ऊर्जा, नए उत्साह एवं प्रसन्नता का क्षण है। यह भारत को विश्व गुरू बनने की दिशा में एक कदम है। देश के वैज्ञानिकों को कोटि-कोटि बधाई।
प्रतापगढ़ में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर लोगो ने मनाया जमकर जश्न
चंद्रयान की सफलता पर डेरवा बाबूगंज मोड़ पर सैकड़ों लोगों ने भारत माता की जय के नारे के साथ जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, मंडल अध्यक्ष उदय मिश्र, पवन गौतम, विजय मिश्र, भोला सेठ, राज कुमार सिंह, रमेश जायसवाल, शिव प्रसाद वैश्य, सुंदर लाल गुप्ता,मिट्ठू तिवारी, कमलेश पांडेय, रविकांत मिश्र, बड़ेलाल मौर्य, तानी अग्रहरी,रवि सिंह आदि सैकड़ो की संख्या मे मौजूद रहे।