चंद्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज।
- फोटो : अमर उजाला।
ऐसे में संग्रहालय प्रशासन उनके अस्थि कलश को भी यहां लाने की कोशिश में जुट गया है। इसके लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी संग्रहालय निदेशक अखिलेश कुमार सिंह मुलाकात कर आग्रह कर चुके हैं। साथ ही लखनऊ म्यूजियम के निदेशक एके सिंह से भी उन्होंने वार्ता की है। हाल में ही इसके लिए इलाहाबाद म्यूजियम की ओर से लखनऊ म्यूजियम के निदेशक को पत्र भी भेजा गया है। कोशिश हो रही है कि इस म्यूजियम में अस्थि कलश को भी प्रदर्शित किया जाए, ताकि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की निशानियों का लोग एक ही जगह दर्शन कर सकें।
Prayagraj News : अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क।
- फोटो : अमर उजाला।
मैंने इस आशय से पत्र लिखा है कि प्रयागराज में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का शहीद स्थल भी है और उनकी याद में पार्क भी। देश की पहली इंटरेक्टिव आजाद गैलरी भी यहीं बन चुकी है। उनकी पिस्टल यहीं रखी गई है। ऐसे में अगर अस्थि कलश भी आ जाएगा तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इसके लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी आग्रह किया गया है। लखनऊ म्यूजियम के निदेशक से आग्रह करने के साथ ही उनको पत्र भी लिखा है। - अखिलेश कुमार सिंह, निदेशक-इलाहाबाद म्यूजियम।