फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई में सहायक बनने का मौका, यहां पाएं पूरी जानकारी

Tue, 24 Dec 2019 07:11 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंक की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी का मौका मिला है। आरबीआई ने सहायक (क्लर्कल) के 926 पदों के लिए आवेदन मांगा है। रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जनवरी है। खास यह कि आगामी वर्ष के पहले छमाही में ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


भर्ती राज्यवार निकाली गई है। हालांकि, इसमें उत्तर प्रदेश शामिल नहीं है लेकिन आसपास के हिंदी भाषी राज्यों में भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए संबंधित राज्य की भाषा का ज्ञान आवश्यक है। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अलावा भाषा का भी टेस्ट होगा। भर्ती प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार होगी। दोनों ही परीक्षाओं में वस्तुनिष्ठ आधारित सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। प्रारंभिक परीक्षा 14 और 15 को होगी। मुख्य परीक्षा मार्च में प्रस्तावित है। इनमें सफल अभ्यर्थियों की भाषा ज्ञान की परीक्षा होगी।

प्रारंभिक परीक्षा
विषय        प्रश्नों की संख्या        अंक        समय
अंग्रेजी भाषा         30            30        20 मिनट
विज्ञापन

गणितीय अभिरुचि 35            35        20 मिनट
रीजनिंग                35            35        20 मिनट
कुल                    100            100        60 मिनट

मुख्य परीक्षा
विषय        प्रश्नों की संख्या        अंक        समय
रीजनिंग                40            40        30 मिनट
अंग्रेजी भाषा        40            40        30 मिनट
गणित                    40            40        30 मिनट
सामान्य ज्ञान        40            40        25 मिनट
कम्प्यूटर ज्ञान        40            40        20 मिनट
कुल                    200            200        135 मिनट
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें