प्रतापगढ़ के लालगंज टेडहुई मोड़ पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मोड़ के पास दो ट्रक आमने-सामने टकरा गई, जिससे एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी सीट पर ही फंसा रह गया।
वहीं दो अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे चालक को क्रेन की मदद से निकलवाया।