फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन संग्रह से 47 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने की तैयारी, चंपत राय ने भागवत को सौंपा ज्ञापन

Tue, 24 Nov 2020 01:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एवं अन्य शीर्ष पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान चंपत राय ने संघ प्रमुख को बताया कि मंदिर निर्माण के लिए कूपन के जरिए धन संग्रह किया जाएगा। यह कूपन दस रुपये एवं 100 रुपये का रहेगा। इसको लेकर ट्रस्ट ने एक पत्रक भी जारी किया है। यह पत्रक चंपत राय ने संघ प्रमुख और शीर्ष पदाधिकारियों को सौंपा। यह भी बताया कि धन संग्रह के माध्यम से तकरीबन 47 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने की तैयारी है।

विज्ञापन

prayagraj news : गौहनिया में शुरू हुई आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक। - फोटो : prayagraj
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय गोहनिया स्थित वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक में शिरकत करने के लिए रविवार की देर शाम ही प्रयागराज पहुंचे। यहां सोमवार दोपहर एक बजे वह आयोजन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संघ के अनुषांगिक संगठनों की बैठक में उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए कूपन के माध्यम से धन संग्रह की आधिकारिक जानकारी दी। बताया गया कि मंदिर निर्माण को धन संग्रह के लिए एक अस्थायी समिति का गठन अगले माह किया जाएगा। समिति का नाम श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति रहेगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, मंत्री और सहमंत्री एवं अन्य सदस्य रहेंगे। 
विज्ञापन

Prayagraj News : आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारिणी मंडल की गौहनिया में बैठक शुरू। - फोटो : prayagraj
सूत्र बताते हैं कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण धनसंग्रह अभियान के लिए दस रुपये के दो करोड़ 49 लाख 25 हजार कूपन एवं 100 रुपये के छह करोड़ 88 लाख 25 हजार कूपन  रहेंगे। इन कूपनों के माध्यम से मंदिर निर्माण से सीधे तौर पर नौ करोड़ से ज्यादा परिवार जोड़े जाएंगे। अगर एक परिवार में औसतन पांच लोगों की संख्या है तो तकरीबन 47 करोड़ लोगों को मंदिर निर्माण से जोड़ा जा सकेगा। इसी वजह से मंदिर ट्रस्ट के महासचिव के तौर पर चंपत राय ने इच्छा जताई की संघ परिवार के सभी अनुषांगिक संगठन से जुड़े लोग इस अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी करें। 

काशी और अवध प्रांत से ज्यादा लोगों को जोड़ने की तैयारी

धन संग्रह के जरिये श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए काशी और अवध प्रांत में सर्वाधिक कूपन का वितरण किया जाएगा। काशी प्रांत के अधीन आने वाले वाराणसी, प्रयागराज आदि जिलों से दस रुपये के आठ लाख एवं 100 रुपये के 25 लाख कूपन के माध्यम से धन संग्रह किया जाएगा। अवध प्रांत का भी यही आंकड़ा रहेगा। ट्रस्ट की ओर से जम्मू कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में दस रुपये के दो लाख एवं 100 रुपये चार कूपन के माध्यम से मंदिर निर्माण के लिए धनसंग्रह किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें