फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट में चैंबर आवंटन पर विवाद

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में चैंबर आवंटन के मामले में विवाद खड़ा हो गया है। आवंटन से पूर्व हॉल में पहले से कब्जा जमा चुके वकीलों को बाहर कर दिया गया है। इससे अब उनके पास बैठने के लिए कोई स्थान नहीं रह गया है। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। सोमवार को पूर्व अध्यक्ष वीसी मिश्र ने बार एसोसिएशन को प्रत्यावेदन देकर मांग की है कि हटाए गए वकीलों के बैठने की तत्काल व्यवस्था की जाए। उन्होंने वकीलों के लिए टिन शेड लगवाने की मांग की है। बार के अध्यक्ष और सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि हाईकोर्ट से केएन काटजू ब्लाक और केएन मिश्र ब्लाक के बीच टिन शेड लगवाने की अनुमति मांगी जाए, ताकि नौ वर्षों से हॉल में बैठ रहे वकीलों के लिए वैकल्पिक प्रबंध हो सके। वीसी मिश्र ने यह भी कहा है कि यदि बार एसोसिएशन इसका खर्च नहीं उठा पाएगा तो वह स्वयं एक लाख रुपये देने को तैयार हैं। वीसी मिश्र के साथ एक प्रतिनिधि मंडल बार के पदाधिकारियों से मिला। इसमें उपाध्यक्ष प्रत्याशी संतोष सिंह, अभिषेक चौहान, संजय द्विवेदी, पंकज शर्मा, अजय कुमार मिश्र, लाल चंद्र मिश्र आदि थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर से पूर्व महासचिव अनिल तिवारी ने भी हटाए गए वकीलों के बैठने हेतु उपयुक्त स्थान की मांग की है। उन्होंने कहा कि वकीलों के लिए बैठने की व्यवस्था में आने वाला खर्च यदि बार एसोसिएशन नहीं उठा पाता है तो वह इसका खर्च उठाएंगे और धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। वीसी मिश्र और अनिल तिवारी दोनों ही आगामी बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार हैं, इसे देखते हुए इस मामले के अभी और तूल पकड़ने की संभावना है। गौरतलब है कि रविवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 609 अधिवक्ताओं को नवनिर्मित हॉल में सीटों का आवंटन कर कब्जा दिलाया। इससे वहां पहले से बैठते आ रहे वकीलों को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें