प्रयागराज। उधर शनिवार रात अल्लापुर में ही तिलक नगर निवासी अधिवक्ता सिद्धार्थ शुक्ला से बदमाश सोने की चेन छीन कर भाग निकले। उन्होंने बताया कि दो अगस्त की रात वह 8.30 बजे के करीब घर जा रहे थे तभी रास्ते में रोककर अज्ञात बाइकसवार युवक ने उनसे मारपीट कर चेन छीन ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोबाइल छिनैती में केस
गीता निकेतन के पास मेजा रोड निवासी अखिलेश कुमार कुशवाहा से मोबाइल छिनैती का मामला दर्ज कर लिया गया है। दारागंज में एक अगस्त को घटना तब हुई थी जब वह परीक्षा के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहा था। दारागंज पुलिस ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
पिस्तौल दिखाकर छीनी थी चेन, मुकदमा
प्रयागराज। अल्लापुर में पुलिस चौकी के पास पूर्व जिला पूर्ति अधिकारी महेश प्रसाद की पत्नी मनोरमा श्रीवास्तव से एक दिन पहले बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर चेन छीनी थी। शनिवार को उनके भाई अधिवक्ता सुरेश चंद्र सिन्हा की ओर से दी गई तहरीर से यह बात सामने आई। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अल्लापुर चौकी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।