फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बारे में लिखी अश्लील बातें, दरोगा नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रही छात्रा के बारे में सोशल मीडिया पर अश्लील बातें लिखी गईं। तस्वीर भी पोस्ट की गई। साथ ही विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दरोगा के खिलाफ कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर की रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा इविवि में विधि तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह एक छात्रावास में रहती है। छात्रा का आरोप है कि पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात दिनेश यादव पुत्र रामदास यादव निवासी सलोरी लगातार उसे परेशान कर रहा है। वर्तमान में वह सोनभद्र के कोन थाने में तैनात है। आरोपी फेसबुक व व्हाट्सएप पर तस्वीर पोस्ट करने के साथ ही उसके बारे में अश्लील बातें लिखता रहता है और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता है। छात्रा का आरोप है कि एक अगस्त को एलनगंज चौराहे पर चार लोगों ने उसके भाई को बुरी तरह पीटा। आरोप यह भी है कि आरोपी दरोगा अक्सर कोचिंग और बाहर जाते समय उसका पीछा करता है और अपना तथा मित्रों के साथ मिलकर अश्लील टिप्पणी करते हुए दुष्कर्म की धमकी देता है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
पिछले साल भी हुआ था केस, नहीं हुई कार्रवाई
छात्रा का कहना है कि उसने हरकतों से तंग आकर पिछले साल सितंबर में भी आरोपी दरोगा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया था। लेकिन आज तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि आरोपी की हरकतें बढ़ती गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें