फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएल टियर वन परीक्षा अब पांच से 24 अगस्त के बीच

Fri, 21 Jul 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : getty images
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कम्बाइंड ग्रेजुएट लेविल (सीजीएल) टियर वन परीक्षा 2017 देशभर में पांच से 24 अगस्त के बीच होगी। पहले यह परीक्षा एक से 20 अगस्त के बीच आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। संशोधित तिथि के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीजीएल 2017 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 मई को शुरू हुई। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जून तक आमंत्रित किए गए। इस भर्ती परीक्षा के लिए देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। सीजीएल के लिए जारी विज्ञापन में एसएससी ने यह परीक्षा एक से 20 अगस्त के बीच कराने की घोषणा की थी, लेकिन बुधवार को देर शाम जारी आदेश में सीजीएल की परीक्षाएं पांच से 24 अगस्त के बीच कराने का निर्णय लिया गया। मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि संशोधित तिथि के संबंध में नोटिस एसएससी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

एसएससी की जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर एवं हिन्दी प्राध्यापक भर्ती परीक्षा छह अगस्त को होगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी कर दिया गया। इस भर्ती परीक्षा में मध्य क्षेत्र के यूपी एवं बिहार से 409 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए इलाहाबाद में एक केंद्र बनाया गया है। क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक दो घंटे की लिखित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच होगी। अभ्यर्थी एसएससी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें