देशभर से लाखों युवाओं ने इसमें आवेदन किया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसएससी ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसकी परीक्षा नाै सितंबर से शुरू होगी। इसलिए अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) भर्ती- 2024 की टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है। इसकी परीक्षा नाै से 26 सितंबर तक कराई जाएगी। सीजीएल परीक्षा के जरिये केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती होगी। इसके 17,727 पदों पर भर्ती के लिए 24 जून से 27 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन
देशभर से लाखों युवाओं ने इसमें आवेदन किया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसएससी ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। एसएससी के क्षेत्रीय कार्यालयों से केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। इसकी परीक्षा नाै सितंबर से शुरू होगी। इसलिए अगस्त के आखिरी हफ्ते में प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी उसे एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। संवाद
एससीएसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर के विरोध में बुधवार को भारत बंद के आह्वान का संगमनगरी में मिलाजुला असर रहा। सपा-बसपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। सपाइयों ने नारबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं और छात्रों ने भी सड़कों पर भारत बंद के समर्थन में नारेबाजी की। कटरा, चौक में कुछ प्रदर्शनकारी दुकानें बंद कराने निकले, लेकिन इसक खास असर नहीं हुआ। सिविल लाइंस, सुलेमसराय समेत कई इलाकों में बाजार आम दिनों की तरह खुले रहे।