महाकुंभ पहुंचे नेपाल के श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला।
नेपाल से आए खास उपहार
नेपाल से मां जानकी के मायके से नए वस्त्र, आभूषण, फल, मेवा, पकवान, धोती-कुर्ता, गमछा आदि भेंट स्वरूप लाए गए। यह उपहार महाकुम्भ की धार्मिक समृद्धि को और बढ़ा रहे हैं। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण और काशी में विश्वनाथ धाम कॉरिडोर को लेकर नेपाल के श्रद्धालुओं में इन धार्मिक स्थलों के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ा है। हर दिन लाखों की संख्या में नेपाल से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। उनकी आस्था और श्रद्धा महाकुंभ की दिव्यता को और अधिक बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से महाकुंभ विश्व भर के श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन बन चुका है।