गंगा-यमुना में गिर रहा नाले का गंदा पानी : अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को संगम स्नान की तथा मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हुए हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदेश सरकार पर हमले भी बोले। कांग्रेस नेता ने कहा कि एनजीटी की रिपोर्ट के अ नुसार तथा यहां आकर देखने से पता चल रहा है कि मां यमुना में गंदगी बह रही है। गंगा और यमुना में आज भी गंदे नाले का दूषित पानी लगातार जा रहा है। उसको रोकने के लिए सरकार ने कोई ठोस इंतजाम नहीं कर पाई है। अजय राय के साथ निवर्तमान महानगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन, मनीष मिश्रा, राजेश राकेश, दिवाकर भारतीय, विनय पांडेय आदि ने संगम स्नान किया।