फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अपने-अपने घर में दो-दो मास्क बनाएं। फिर उसका वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया जाए। पार्टी की ओर से सभी बूथ अध्यक्षों से भी कहा गया है कि वह अगले एक सप्ताह के दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए 40 परिवारों से संपर्क कर पांच तरह के धन्यवाद पत्र पर लोगों के हस्ताक्षर करवाएं। यह धन्यवाद पत्र कोरोना से लड़ाई लड़े रहे योद्धाओं जैसे पुलिस, चिकित्सक, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी एवं आवश्यक कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों को बाद में पार्टी की ओर से उन्हें सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

लॉक डाउन की वजह से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस बार भाजपाइयों से पहले ही कह दिया था कि स्थापना दिवस पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होंगे। पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर में ही स्वर्गीय दीन दयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण या पुष्प अर्पित करें। सोमवार को ऐसा हुआ भी। सांसद केशरी देवी पटेल, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं अन्य सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर में पार्टी का झंडा फहराने के साथ ही दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण आदि किया। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि पीएम राहत फंड में भी स्थापना दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों ने न्यूनतम सौ रुपये की धनराशि जमा की। उन्होंने कहा कि धन्यवाद पत्र में हस्ताक्षर करवाने का कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद हर विभाग के उच्च अफसरों को आम लोगों द्वारा हस्ताक्षरित किया हुआ धन्यवाद पत्र सौंपा जाएगा।
भाजपा के 40 वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी नेताओं ने सोमवार को नगर निगम के सफाई कर्मियों का अभिनंदन किया। पार्टी की वरष्ठि नेता एवं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी ने दारागंज में सफाई कर्मियों का अभिनंदन नीलम शुक्ला, नेहा केशरी, आकाश शुक्ला, विजय केशरी, रवि कुमार, पंकज गुप्ता, सुनील निषाद, सुनील कुमार एवं रामानंद आदि की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें