फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई न रहे भूखा मूलमंत्र से बांटा जा रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कोई भूखा न रहे और लोगों को दोनों वक्त का भोजन मिले इसके लिए राज्य सरकार संकल्पित है। यह कहना है कि प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का। केशव मौर्य लगातार लखनऊ से प्रयागराज में संचालित अपनी कम्युनिटी किचन की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उनके निर्देश पर यहां हर रोज तीन हजार से से ज्यादा भोजन के पैकेट तैयार कर जिला प्रशासन और पार्टी नेताओं की ओर से अलग-अलग स्थानों पर वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में संचालित कम्युनिटी किचन में हर रोज पार्टी पदाधिकारियों की ड्यूटी बदल रही है। साथ ही भोजन वितरण में पार्टी के वरिष्ठ नेता अपना सहयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. एलएस ओझा ने सोमवार को कम्युनिटी किचन में बने सैकड़ों पैकेट का वितरण शहर के तमाम स्थानों पर जरूरतमंद लोगों के बीच किया। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव की देखरेख में बने भोजन का वितरण पार्टी नेताओं की मदद से अलग-अलग स्थानों पर किया गया। इस दौरान गौरीश आहूजा, दिलीप श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, संदीप चौहान आदि का भी सहयोग रहा। उधर, सांसद केशरी देवी पटेल ने राजरूपपुर एवं खुल्दाबाद मंडल में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाया। उन्होंने कहा कि लोगों तक राशन पहुंचा जाए और वह अपने स्वादानुसार भोजन को बनाएं। इस अवसर पर दीपक पटेल, कौशिकी सिंह, गौरव गुप्ता, प्रेमलता श्रीवास्तव, प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के अन्य कई स्थानों पर भाजपाइयों द्वारा मोदी किट का वितरण किया गया। इस दौरान पार्टी नेता अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार, प्रेम नारायण केसरवानी, दिनेश तिवारी, रितेश मिश्र आशु पंडित, आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी, श्याम हेला आदि ने मोदी किट का वितरण तमाम स्थानों पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें