सहसों। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने गुरुवार को सहसों ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक में बन रहे नए भवन का निरीक्षण किया और निर्माणकार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी भोला नाथ कनौजिया, खंड विकास अधिकारी सहसों देव कुमार, एडीओ पंचायत दिनेश चौरसिया, वरिष्ठ लिपिक विजय कुमार, अरुण त्रिपाठी लोग मौजूद रहे।