फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा पर सीसीटीवी कैमरे की भी रही नजर

Tue, 29 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी रही। आरआरबी ने इलाहाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, ग्वालियर समेत कुल 20 शहरों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटने का दावा किया है। ओवर ऑल इन सभी शहरों में परीक्षार्थियों की 58 फीसदी उपस्थिति रही। इलाहाबाद की बात करें तो यहां 65 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर, गुडस गार्ड, इनक्वायरी कम रिजवेशन क्लर्क  समेत तमाम लोकप्रिय संवर्गों के 18252 पदों के लिए सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा ऑनलाइन परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा सोमवार से शुरू हुई जो 30 अप्रैल तक चलनी है। आरआरबी इलाहाबाद द्वारा पहले दिन इलाहाबाद के साथ आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बांदा, बिजनौर, बुलंदशहर, चित्रकूट धाम, देहरादून, फैजाबाद, ग्वालियर, हरिद्वार, झांसी, कानपुर, कौशाम्बी, मथुरा, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रायबरेली, रुड़की शहर में कुल 55418 परीक्षार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा दिए जाने का इंतजाम किया गया।

तीन पाली में हुई इस परीक्षा में 32153 परीक्षार्थी शामिल हुए। जो कुल उपस्थिति का 58 फीसदी रहा। इलाहाबाद में 11600 में 7568 परीक्षार्थी शामिल हुए। यहां 4092 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बता दें कि परीक्षा का प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी के साथ गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलगू, मराठी, कोंकड़ी, उड़िया, असमी, बंगाली, मणिपुरी, मलयालम एवं उर्दू भाषा में भी इस बार रहा है। आरआरबी इलाहाबाद के सचिव एसके बंसल के मुताबिक परीक्षा सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से निपटी है। मुरादाबाद के एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने में थोड़ा विलंब होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें