केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की 2020 की बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को इस बार रिजल्ट में स्किल सब्जेक्ट का लाभ मिलेगा। दसवीं के विद्यार्थी अपने मुख्य तीन विषय गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में से किसी एक में फेल हो जाते हैं तो छठे विषय स्किल सब्जेक्ट रिप्लेस कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र फेल होने से बच जाएंगे, उसे पास कर दिया जाएगा।
बोर्ड की इस नियम का लाभ 2020 के दसवीं के रिजल्ट में मिलेगा। बदले नियम के चलते अबकी बार रिजल्ट में फेल छात्रों की संख्या कम होगी। बोर्ड की नई सुविधा का लाभ केवल उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने छठे विषय के तौर स्किल सब्जेक्ट लिया है। सीबीएसई की ओर से इस समय दसवीं में लगभग 100 से अधिक स्किल विषय चल रहे हैं।
बोर्ड के नियम के अनुसार अभी टीम मुख्य विषय में फेल परीक्षार्थी को पास करने के लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा देनी होती थी। अब एक विषय में फेल हैं तो कंपार्टमेंटल परीक्षा नहीं देनी होगी। अब इन छात्रों को स्किल सब्जेक्ट के नम्बर जोड़कर पास कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से दसवीं में छठे विषय के तौर पर स्किल सब्जेक्ट की शुरुआत 2019 में की गई। 2019 में नौवीं के छात्रों को भी यह सुविधा दी गई।