फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई ने डुप्लीकेट प्रमाण पत्रों की फीस 10 गुना तक बढ़ाई

Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीबीएसई स्कूलों में छात्रों को डुप्लीकेट प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए पहले से दस गुना ज्यादा शुल्क देना पड़ेगा। बोर्ड की ओर से अलग-अलग वर्ष के प्रमाण पत्रों को लेेने के लिए फीस में यह वृद्धि की गई है। डुप्लीकेट प्रमाण पत्रों के लिए शुल्क में बढ़ोतरी के साथ ही प्रमाण पत्रों के सत्यापन में मोटी फीस देनी होगी। सरकारी विभागों के अलावा यदि कोई अन्य संस्था अथवा व्यक्ति 10 वीं-12 वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट का सत्यापन करवाता है तो 500 रुपये शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


बोर्ड ने नई व्यवस्था में 10 एवं 12 वीं की परीक्षा पास करने के पांच वर्ष के भीतर प्रमाण पत्रों के डुप्लीकेट अंकपत्र सहित अन्य की फीस 200 से बढ़ाकर 250 रुपये कर दी है। पांच वर्ष से अधिक 10 वर्ष तक के लिए शुल्क 500 रुपये, 10 वर्ष से अधिक और 20 वर्ष तक के डुप्लीकेट प्रमाण पत्र के लिए एक हजार रुपये और 20 वर्ष से पुराने डुप्लीकेट दस्तावेज के लिए दो हजार रुपये देने होंगे। माइग्रेशन सर्टिफिकेट या इसके डुप्लीकेट के लिए 250 रुपये फीस देनी होगी। तत्काल डुप्लीकेट प्रमाणपत्र के लिए तय फीस से 500 रुपये अधिक देने होंगे। जन्म तिथि प्रमाण पत्र के लिए 250 रुपये, प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए 200 रुपये, मार्कशीट या सर्टिफिकेट में जन्मतिथि, नाम में संशोधन के लिए एक हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें