फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं-बारहवीं परीक्षा में तीन लाख परीक्षार्थी

Tue, 14 Feb 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
cbse - फोटो : cbse
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं एवं बारहवीं की नौ मार्च से शुरू हो रही परीक्षा में तीन लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इलाहाबाद रीजन के अधीन आने वाले स्कूलों के परीक्षार्थियों के लिए 300 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की ओर से अबकी बार देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन चले गए छह जिलों मथुरा, हापुड़, बरेली, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर को फिर से इलाहाबाद कार्यालय के अधीन कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि बारहवीं की परीक्षा में 1.27 लाख एवं दसवीं में 1.76 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मात्र 65 हजार परीक्षार्थी तथा शेष 1.11 लाख परीक्षार्थी घरेलू परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद कार्यालय के अधीन अब 57 जिले हो गए हैं। सीबीएसई की ओर से दसवीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 10 अप्रैल के बीच कुल 15 कार्य दिवसों में होंगी। बारहवीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 29 अप्रैल के बीच कुल 31 कार्य दिवसों पूरी होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें