फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बारहवीं का रिजल्ट 20 मई को

Tue, 17 May 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का बारहवीं का परीक्षाफल 20 मई को घोषित होगा, जबकि दसवीं के रिजल्ट के लिए अभी परीक्षार्थियों को इंतजार करना पड़ सकता है। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि बारहवीं का रिजल्ट तय तिथि को बोर्ड मुख्यालय से जारी किया जाएगा। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े 53 जिलों के रिजल्ट में बारहवीं के 89646 रेगुलर एवं 9281 प्राइवेट परीक्षार्थियों कुल मिलाकर 98927 परीक्षार्थियों के भाग्य का फैसला होगा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड एवं सीआईएससीई की ओर से परिणाम तय समय से घोषित हो चुके हैं। सीबीएसई की ओर से 20 मई को 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आज हो गई। अब दसवीं के रिजल्ट घोषित होने की तिथि का इंतजार है। सूत्रों का कहना है कि तय समय पर स्कूलों की ओर से दसवीं के छात्रों का रिकार्ड बोर्ड मुख्यालय नहीं भेजने से परीक्षाफल तैयार करने में देरी हो रही है। सीबीएसई के अधिकांश स्कूलों में दसवीं के छात्रों के घरेलू परीक्षा में शामिल होने के कारण उनके अंकों का रिकार्ड विद्यालयों से भेजा जाना था और विद्यालयों ने इसमें देरी की। इसी कारण दसवीं के परिणाम घोषित करने में विलंब हो रहा है। 

क्षेत्रीय कार्यालय से जारी होगा 53 जिलों का रिजल्ट
सीबीएसई इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से प्रदेश के 53 जिलों के लिए दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े 53 जिलों से परीक्षा में दसवीं और बारहवीं में कुल 145133  लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें इलाहाबाद जिले में सीबीएसई 2016 परीक्षा में दसवीं में 131141 एवं बारहवीं में 89646 रेगुलर एवं 9281 प्राइवेट परीक्षार्थी कुल मिलाकर 98927 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। इसमें दसवीं में 86935 परीक्षार्थी स्कूल बेस्ड एवं 46206 परीक्षार्थी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें