फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती जांच में ही नंबरों से हेरफेर के संकेत

Mon, 05 Feb 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में पिछले पांच वर्षों के दौरान हुईं भर्ती परीक्षाओं की प्रारंभिक जांच में ही सीबीआई को नंबरों में हेरफेर किए जाने के संकेत मिले हैं। सीबीआई की फोरेंसिक टीम लगातार चौथे दिन भी आयोग में डटी रही। जांच का दायरा अब आयोग के कई विभागों तक पहुंच गया है। ज्यादातर विभागों के कंप्यूटरों के रिकार्ड सीबीआई के पास भी आ गए हैं। मंगलवार को भी आयोग में फोरेंसिक टीम जांच करेगी। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में आयोग के अफसरों से यही कहा गया था कि फोरेंसिक जांच दो दिनों में पूरी हो जाएगी लेकिन प्रारंभिक जांच में ही कंप्यूटरों की स्कैनिंग के दौरान सीबीआई के हाथ कुछ ऐसे तथ्य लगे, जिसके आधार पर सीबीआई को अपनी जांच का दायरा बढ़ाना पड़ा। फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञों को भी आयोग में रोक लिया गया है। आयोग में आधी रात तक कंप्यूटरों में फीड भर्ती परीक्षाओं के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच की शुरुआत आयोग के गोपनीय विभाग से हुई थी लेकिन अब ज्यादातर अनुभागों में सीबीआई की फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। आयोग में भी कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगा दी गई है।

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में ही कुछ अभ्यर्थियों को दिए गए अंकों में हेरफेर किए जाने के संकेत मिले हैं। सीबीआई के अफसरों की ओर से भी आयोग को सूचना दी गई है कि फोरेंसिक जांच पूरी करने में चार से पांच दिन का समय और लग सकता है। कंप्यूटरों की स्कैनिंग प्रक्रिया के दौरान सीबीआई की टीम आयोग के कर्मचारियों से पूछताछ भी कर रही है। इन्हीं में से कुछ कर्मचारियों ने सीबीआई के अफसरों को कई जरूरी सूचनाएं दी हैं। यह भी बताया है कि गड़बड़ी कहां हुई और किस तरह अभ्यर्थियों को दिए गए नंबरों से छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन


कुछ प्रतियोगियों को ऐसी ऑडियो रिकार्डिंग मिली है, जिसमें एपीओ-2015 के साक्षात्कार को लेकर आयोग के कर्मचारी और एक प्रतियोगी के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर बात हुई है। इसमें कुछ तत्कालीन सदस्यों के नाम का भी जिक्र किया गया है। प्रतियोगी यह रिकार्डिंग सीबीआई को साक्ष्य के रूप में देने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह रिकार्डिंग दो मिनट की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें