फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : ब्रह्मपुत्र मेल से टकराया मवेशी, ओएचई टूटने से प्रयागराज-दिल्ली रूट पर रोकी गईं अप-डाउन ट्रेनें

Sat, 30 Jul 2022 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार रात 8:00 बजे brahmaputra Mail प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी दौरान भरवारी के निकट ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन से एक मवेशी टकरा गया। ट्रेन से टकराने के बाद मवेशी ओएचई पोल से टकराया।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज-दिल्ली रूट पर मनोहरगंज- भरवारी स्टेशन के बीच दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया।इस वजह से  ओएचई लाइन टूट गई। रात 8: 40 बजे ओएचई लाइन टूट जाने से प्रयागराज स्थित रेलवे कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। इस दौरान अप लाईन मे ट्रेन संचालन रुक गया। हादसे की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस भी रात 11:30 बजे तक रवाना नहीं हो सकी थी। 

विज्ञापन



शुक्रवार रात 8:00 बजे ब्रह्मपुत्र मेल प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी दौरान भरवारी के निकट ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस के इंजन से एक मवेशी टकरा गया। ट्रेन से टकराने के बाद मवेशी ओएचई पोल से टकराया। इस वजह से ओएचई  के तार इंजन पर गिरे। चलती ट्रेन में तारों के गिरने से अफरातफरी मच गई। ड्राईवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक ली। इस बीच ट्रेन स्टाफ ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद में आप और डाउन लाइन में ट्रेनों को रोक  लिया गया। ब्रह्मपुत्र मेल के पीछ पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रींवा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों को जहां तहां रोक दिया गया। दिल्ली से प्रयागराज की ओर आ रही राजधानी समेत कई अन्य ट्रेन भी रोक ली गई ।


इस आपाधापी में दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस भी रात 11.30 बजे तक  रवाना नही हो सकी थी। दिल्ली- हमसफर और प्रयागराज जयपुर एक्सप्रेस भी  जंक्शन पर खड़ी रही। सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए। रात 10:30 तक डाउन लाइन रेल संचालन के लिए खोल दी गई लेकिन अप लाइन पर काम चालू रहा । हादसे के बाद जब ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन भरवारी स्टेशन पहुंची तो उसके यात्री भी काफी डरे सहमे थे।  उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ओ एच ई लाइन टूटने से रेल संचालन   प्रभावित हुआ। वहां इसकी मरम्मत का कार्य जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें