फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा शिक्षकों के लिए लाभकारी : एसडीएम

Thu, 09 Jul 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा के पौसिया में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पौसिया गांव में स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से कैशलेस चिकित्सा सुविधा के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा गया। इस दौरान एसडीएम मेजा नीलम उपाध्याय ने कहा कि कैशलेस चिकित्सकीय सुविधा और डीबीटी व्यवस्था शिक्षकों, कर्मचारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्द होगी। इससे चिकित्सा सेवाएं अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनेगी। भाजपा नेता योगेश शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उप्र सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मौके पर मनीष तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, गंगा प्रसाद मिश्र, विक्रमा सिंह, कामेश्वर प्रसाद पटेल, डॉ. अमरेश चन्द्र तिवारी, बीके मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन

इधर, सोरांव में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना को लेकर सोरांव विकास खंड कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मऊआइमा विमलेश कुमार मौर्य, सुमन मिश्रा , लाल जी शर्मा आदि रहे।
इधर, कोरांव में आयोजित आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजमणि कोल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना प्रदेश सरकार की एक जनकल्याणकारी पहल है। मौके पर एसडीएम संदीप तिवारी, शिव शरण शुक्ल, मो. रिजवान खान, संतरा देवी, राजेश्वरी तिवारी, रामराज पटेल, बबुआन द्विवेदी, शशि द्विवेदी और धर्मेंद्र सिंह आदि रहे। इधर, फूलपुर में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव, विपेंद्र सिंह पटेल, गीता सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, वरुण सिंह, ज्योति सिंह आदि रहे।

मेजा के पौसिया में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें