लाकडाउन के दौरान पिछले तीन सप्ताह में ही जिले के करीब १८ लाख लोगों के खाते में अलग-अलग योजनाओं के तहत सहायता राशि पहुंची है। ये खाते सरकारी और निजी संस्थानों में कार्यरत सैलेरी एकाउंट से अलग हैं। इतना ही नहीं इनमें हजारों खातों में तो महीनों बाद कोई लेनदेन हुआ है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि, पेंशन, मनरेगा समेत कई योजनाएं पहले से चल रही हैं।