फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दर्ज हो केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिशा निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दर्ज हो केस
विज्ञापन

प्रयागराज। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में अफसरों की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से 72 घंटे में सभी निजी संपत्तियों से बैनर पोस्टर हट जाने चाहिए। इस दौरान डीएम ने चुनाव को लेकर की जा रही तमाम तैयारियों के बारे में अफसरों से जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर रविवार होने के बावजूद तमाम प्रशासनिक अफसर कलेक्ट्रेट में ही दिन भर डटे रहे। शाम को निर्वाचन आयोग के साथ हुई वीडियो कांफ्रेसिंग में भी अफसरों ने प्रयागराज से जुड़ी जानकारी अफसरों को दी। आयोग की ओर से वोटर, बूथ आदि की संख्या के बारे में भी पूछा गया। वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद भी डीएम ने अफसरों संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें