यूनियन की जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया तो चौकी ग्राम पंचायत का प्रधान अपने समर्थकों के साथ भाकियू पदाधिकारियों के साथ मारपीट किया।
कई समस्या को लेकर मेजा के चौकी गांव में धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन (भानू) के पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में प्रधान सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। उधर, तीसरे दिन भी भाकियू का धरना प्रदर्शन जारी रहा। उनकी मांग है कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
यूनियन की जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया तो चौकी ग्राम पंचायत का प्रधान अपने समर्थकों के साथ भाकियू पदाधिकारियों के साथ मारपीट किया। इसकी जितनी ही निन्दा की जाए उतनी ही कम है। धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि चौकी ग्राम पंचायत में मां शीतला मंदिर तक जाने के लिए सड़क नहीं है। सरकारी चकमार्ग को कई लोगों ने अपने खेतों में मिला लिया है। किसानों ने मांग पूरी न होने तक बेमियादी धरना जारी रखने का एलान किया गया।
मेजा के एसीपी रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि भाकियू के पदाधिकारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में चौकी के ग्राम प्रधान फतेह बहादुर निषाद सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। भाकियू के जिलाध्यक्ष सुमन अवस्थी ने कहा कि मांग पूरी न होने तक बेमियादी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा।