फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दुष्कर्म मामले में चौकी इंचार्ज जंघई समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, एसीपी हंडिया को सौंपी गई जांच

Tue, 26 Sep 2023 01:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गए और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जंघई के इंचार्ज समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। एसीपी हंडिया को मामले की जांच सौंप दी गई है।

विज्ञापन


जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गए और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। वापस लौटते वक्त रात में दुर्गागंज में कार अनियंत्रित होकर खड्डे में चली गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में चौकी इंचार्ज पाए गए।

इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर सरायममरेज थाने की जंघई चौकी में तैनात दरोगा सहित चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ। एसीपी हंडिया को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन



विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें