फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली टाइम बम रखने का मामला : रामतीरथ के पिता ने कहा कि प्रकाश के साथ जाने की सजा मिली बेटे को, मेरा बेटा निर्दोष है

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर माइंड प्रकाश की पत्नी से पूछताछ, कॉल डीटेल्स की जांच
विज्ञापन

0 नकली बम रखकर दहशत फैलाने का मामला
0 दूसरे आरोपी रामतीरथ के पिता ने कहा, बेटा निर्दोष, प्रकाश के साथ जाने की सजा मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
मेजा। जगह-जगह डिवाइस युक्त नकली टाइम बम रखकर दहशत फैलाने के मास्टर माइंड मेजा के भसुंदर खुर्द निवासी प्रकाश सिंह सोमवंशी की पत्नी से पुलिस ने शुक्रवार को पूछताछ की। प्रकाश की कॉल डीटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। वहीं इस मामले में एक अन्य आरोपी राम तीरथ गौतम के पिता ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि प्रकाश के साथ जाने की बेटे को सजा मिली।
रीवा की सोहागी पुलिस ने बृहस्पतिवार को जगह-जगह फर्जी टाइम बम रख दहशत फैलाने के मास्टर माइंड प्रकाश सिंह सोमवंशी को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। प्रकाश के साथ ही उसके गांव मेजा के भसुंदर खुर्द निवासी रामतीरथ गौतम और मेरठ गंगानगर का दिवेश दूबे भी पकड़े गए थे। मेजा पुलिस इन दोनों आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। प्रकाश की पत्नी से थाने में पिछले 24 घंटे से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से कॉल डीटेल्स के साथ ही करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बारे में भी पूछा जा रहा है। दूसरे आरोपी रामतीरथ के पिता राम हौसला ने कहा कि प्रकाश के साथ जाने की सजा बेटे को मिली। बेटा निर्दोष है। रामतीरथ के पास इनोवा गाड़ी है। उसे चलाकर ही वह परिवार की रोजी रोटी चलाता है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा है जबकि प्रकाश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। प्रकाश की अभी हाल ही में शादी हुई है जबकि रामतीरथ की पत्नी की मौत हो गई है। उधर, मेजा पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें