सराय ममरेज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी जंघई के इंचार्ज समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। वहीं, इस मामले की जांच एसीपी हंडिया सौंपी गई है।
जंघई बाजार की ही रहने वाली एक महिला ने चौकी इंचार्ज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि चौकी इंचार्ज उसे 21 सितंबर की रात अपनी निजी कार में भदोही लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस लौटते वक्त रात में दुर्गागंज में कार अनियंत्रित होकर खड्डे में चली गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर सराय ममरेज थाने की जंघई चौकी में तैनात दरोगा सहित चार के खिलाफ केस दर्ज हुआ। एसीपी हंडिया को मामले की जांच सौंपी गई है।