पूर्व से शादीशुदा था राजेश, पत्नी भी है सिपाही
राजेश शादीशुदा था और उसकी पत्नी भी सिपाही है। वह 2011 बैच की सिपाही है और कासगंज में तैनात रही है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद भी था जिसे लेकर मामला मध्यस्थता तक पहुंचा था। सूत्रों का यह भी कहना है कि एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी शहर आकर उससे मिली भी थी।
दोनों की व्हाट्सअप पर होती थी बात फोन में मिले चैट
राजेश व प्रिया की व्हाट्सएप पर बात होती थी और उनकी बातचीत के चैट मिले हैं। फिलहाल इस बारे में अफसर ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं। हालांकि माना जा रहा है कि व्हाट्सएप चैट से यह खुलासा हो सकता है कि क्या उनमें किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
पड़ोस में भी रहते थे पुलिसकर्मी, सभी स्तब्ध
जिस मकान में प्रिया रहती थी, उसमें कई अन्य पुलिसकर्मी भी किराये पर रहते हैं। मंगलवार को घटना की जानकारी हुई तो सभी स्तब्ध रह गए। प्रिया संगम पर्यटन थाने में तैनात थी और करीब 1.5 महीने पहले ही उसे यहां तैनात किया गया था। एक दिन पहले वह ड्यूटी करके आई थी और मंगलवार शाम उसे फिर ड्यूटी पर जाना था। लेकिन वह नहीं पहुंची। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में वहां अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंच गए।