फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर मौत का मामलाः सिपाही की पिस्टल गायब, जेसीबी लगाकर होती रही तलाश

Sat, 11 Apr 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
पिस्टल ऑटो 9 एमएम 1 ए
विज्ञापन
मोहब्बतगंज यमुना कछार में हुए हादसे में सिपाही की मौत के बाद हड़कंप मचा रहा। चौंकाने वाली बात यह रही कि उसकी सरकारी पिस्टल मौके से गायब मिली। देर रात तक जेसीबी लगाकर पुलिसकर्मी पिस्टल की खोजबीन में लगे रहे। उधर, ट्रैक्टर मालिक राजकुमार के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में पुलिसकर्मियों ने तोड़फोड़ भी की। 
विज्ञापन


दुर्घटना में मारा गया सिपाही रवि पांडेय वर्ष 2011 बैच का सिपाही था। नैनी में नियुक्ति 26 मार्च 2018 को हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि घटना के वक्त रवि के पास उसकी सरकारी पिस्टल थी। हालांकि हादसे के बाद वह मौके पर नहीं मिली। बालू के नीचे पिस्टल के दब जाने की आशंका में रात में ही जेसीबी लगाकर पुलिसकर्मी खोजबीन में जुटे रहे लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली थी।

उधर, मौके से मिले ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह घटनास्थल से कुछ दूरी पर रहने वाले राजकुमार निषाद का है। जिसकी तलाश करते हुए पुलिस उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला। इस दौरान उसके घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने आरोपी के घर से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी ले लिया।  

सफाई देने में जुटे रहे पुलिसकर्मी

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को मौके पर मौजूद अफसर व अन्य पुलिसकर्मी सफाई देने में जुटे रहे। एसएसपी के पूछने पर वह यह कहते रहे कि ट्रैक्टर खाली था और चालक को पकड़ने की कोशिश में सिपाही हादसे का शिकार हो गया। जिस पर एसएसपी ने उन्हें फटकार भी लगाई। सूत्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियोें को डर था कि रोक के बावजूद उनकी नाक के नीचे चल रहे अवैध बालू खनन के खेल की भनक कहीं कप्तान को न लग जाए। 
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी। सिपाही की मौत हुई है, दोषियों को बख्शा नही जाएगा। बालू खनन और परिवहन की सूचना पर दबिश देने पुलिस टीम गई थी।
विज्ञापन

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज
एसएसपी प्रयागराज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें