रिपोर्ट तैयार कर रही पुलिस
मारपीट के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने तीन अज्ञात डॉक्टरों के खिलाफ मारपीट, धमकी और छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस एक रिपोर्ट तैयार कर रही है। सूत्रों ने बताया कि इस रिपोर्ट में तीनों डॉक्टरों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही पुलिस इस रिपोर्ट को अस्पताल प्रशासन को भेजेगी।
मध्य प्रदेश में करा रहे इलाज
पीड़ित अंकित ने बताया कि वह पेशे से शिक्षक हैं। घटना के बाद एसआरएन की तरफ से उनकी भाभी सुमन की रेफर रिपोर्ट नहीं बनाई गई। वह रातभर बस अड्डे पर मरीज को लेकर भटकते रहे। कोई भी एंबुलेंस उन्हें ले जाने को तैयार नहीं थी। किसी तरह उन्होंने मध्य प्रदेश के एक शहर पहुंचकर सुमन को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जब मारना था तो पुलिस क्यों बुलाई
वहीं, वायरल वीडियो में सुनाई दे रहा है कि अगर मारना पीटना था तो हम लोगों को क्यों बुलाया था। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बनाया था। इससे साफ है कि पुलिस के सामने ही तीमारदारों के साथ मारपीट की गई।