फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज

विज्ञापन
Case filed for molesting five power workers
विज्ञापन
प्रयागराज। बिजली कनेक्शन काटने गए कल्याणी देवी विद्युत वितरण डिवीजन के पांच बिजली कर्मियों पर रविवार को घर में घुसकर छेड़खानी करने का केस दर्ज हो गया। एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला का शाहगंज थाने में दोपहर बाद बयान भी दर्ज किया गया। बयान के दौरान उसने खुसरोबाग के एसडीओ एसके सिंह के अलावा टीजी(टेक्निक ग्रेड) दीपक सिंह का नाम लिया। महिला ने कनेक्शन काटने गए कर्मियों पर बाल पकड़कर खींचने और धक्का देकर गिराने का भी आरोप लगाया है। इससे पहले शनिवार को बिजली कर्मियों की ओर से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

नखास कोहना स्थित पत्थर गली की रहने वाली नवरात्रि देवी की तहरीर पर शाहगंज पुलिस ने पांच बिजली कर्मियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी का केस दर्ज किया है। नवरात्रि देवी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक शनिवार की दोपहर पांच बिजली कर्मी नशे में धुत होकर उसके घर में घुसे थे। वह बिजली बकाये के नाम पर कनेक्शन काटने लगे। जब उन कर्मियों को गलत बिल होने पर कोर्ट से स्थगन आदेश जारी होने की जानकारी दी गई तो उन्होंने अनसुनी कर दी और धक्कामुक्की करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान कुछ कर्मियों ने बाल पकड़कर उसे घसीटा और मारपीट की। इस दौरान जब स्थगन आदेश के बावजूद अभद्रता करने और कनेक्शन काटने की जानकारी अपने अधिवक्ता को दी और उनको बुलाया तो बिजली कर्मियों ने उनके साथ भी बदसलूकी की। पुलिस को दिए बयान में महिला ने एसडीओ एसके सिंह को पहचानने की बात कही है। इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें