फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे से बेकाबू ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी, केमिकल लदा टैंकर खाई में पलटा

विज्ञापन
कोहडौर के परशुरामपुर में टैंकर पलटने से गिरे केमिकल पर मिट्टी डालता जेसीबी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर घने कोहरे के चलते बेकाबू ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। जिससे केमिकल लदा टैंकर खाई में पलट गया। इससे चार घंटे तक आवागमन बंद रहा। मौके पर पहुंची क्रेन से टैंकर को सीधा किया गया। आग लगने की आशंका को देखते हुए फायरब्रिगेड भी बुला ली गई।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव के करीब रविवार भोर में गोरखपुर से केमिकल लादकर टैंकर प्रयागराज की ओर जा रहा था।
कोहरे के चलते सामने से आए ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी। जिसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रक चालक घटनास्थल से भाग निकला। चूंकि टैंकर में जहरीला केमिकल था। जिससे लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। इस बात की जानकारी मिलते ही एसओ कोहड़ौर व सीओ सिटी अभय पांडेय फायरब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही क्रेन बुला ली गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टैंकर को सीधा कराया। हालांकि तब तक केमिकल खेत व खाई में गिर चुका था। घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। चार घंटे तक आवागमन ठप रहा। ट्रक व टैंकर को सीधा करने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

केमिकल फैलने से जा सकती थी लोगों की जान
घटना के बाद टैंकर खाई में पलट जाने से जहरीला केमिकल दूर तक फैल गया। पुलिस का कहना था केमिकल से लोगों की जान को खतरा था। यदि वह दूर तक फैल जाता और अज्ञानता वश लोग उसकी चपेट में आ जाते तो उनकी जान खतरे में पड़ सकती थी।

कोहडौर के परशुरामपुर में ट्रक की टक्कर से केमिकल भरा टैंकर पलटने के बाद पुलिस द्वारा रोका गया यात- फोटो : PRATAPGARH

कोहडौर के परशुरामपुर में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त टैंकर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें