फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : आरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज, छेड़खानी में भाई भी नामजद

Sat, 03 Dec 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होलागढ़ क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर प्रतापगढ़ का एक युवक जो कि आरपीएफ में जवान है, उसे उड़ीसा ले गया। वहां उसके साथ जोर जबरदस्ती की। लौटने के कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई तो शादी करने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलागढ़ क्षेत्र की एक युवती ने आरपीएफ के एक जवान और उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरपीएफ का जवान शादी का झांसा देकर उसे उड़ीसा ले गया। जहां उसके साथ जोर जबरदस्ती की। लौट के आने के बाद उसने गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन



होलागढ़ क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर प्रतापगढ़ का एक युवक जो कि आरपीएफ में जवान है, उसे उड़ीसा ले गया। वहां उसके साथ जोर जबरदस्ती की। लौटने के कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई तो शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस पर युवक ने उसको अपने घर बुलाकर गर्भपात की दवा खिलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

इसी दौरान जवान के भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता होलागढ़ थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती बताते हुए नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरपीएफ के जवान शंभूनाथ के खिलाफ दुष्कर्म और उसके भाई सोनू, निवासी शिंहागी, रानीगंज, प्रतापगढ़ पर छेड़छाड़ समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पीड़िता की तहरीर पर दो सगे भाइयों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर, होलागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें