खुद को बिहार के पूर्णिया का बताया था
एक दिन पहले नसर पठान के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोपहर 3:14 पर एक पोस्ट किया गया। इसमें एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की भी धमकी दी गई। एक अन्य यूजर के पूछने पर युवक ने खुद को भवानीपुर, पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला बताया।
यूपी 112 मुख्यालय से भेजा गया पत्र
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यूपी 112 की ओर से भी संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में यूपी 112 मुख्यालय से पुलिस आयुक्त प्रयागराज व एसएसपी कुंभ को पत्र भेजकर संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ उस एक्स अकाउंट की भी जानकारी साझा की गई, जिसने धमकी भरे पोस्ट के स्क्रीनशॉट को वायरल करते हुए शिकायत की। पत्र में कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।