फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : दहेज उत्पीड़न और छह वर्षीय बच्चे के अपहरण का आरोप, सात पर केस दर्ज

Sat, 31 Jan 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव की विवाहिता ने परिजनों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने और उसके छह साल के बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव की विवाहिता ने परिजनों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने और उसके छह साल के बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया है। सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता सुनीता जायसवाल ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2012 में बहरिया थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी रामबाबू से हुई थी।

विज्ञापन


शादी के बाद से ही पति, सास व ननद द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि तीन अक्तूबर 2025 की रात सुनीता के नंदोई समेत अन्य लोग घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके छह साल के बेटे हर्ष जबरन उठा ले गए और धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पहले सुनवाई न होने पर उसने पुलिस आयुक्त प्रयागराज से गुहार लगाई। आदेश पर दहेज उत्पीड़न व बच्चे के अपहरण के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें