भाजपा नेता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद और उनके पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इंस्पेक्टर नैनी राजकिशोर के अनुसार भाजपा महानगर महामंत्री मयंक यादव के आवासीय भूखंड पर पहुंचकर गाली गलौज करने और धमकी देने के मामले में सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद और उनके पुत्र कबीर अहमद समेत अन्य पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।