फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलपुर में तोड़फोड़ मामले में 9 नामजद समेत 19 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से मिट्टी ढोने से मना करने पर शनिवार रात दंपती की पिटाई मामले में पुलिस ने नौ को नामजद करते हुए कुल 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। छह आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अगहुआ गांव की रहने वाली महिला अनवरी बेगम का आरोप है कि पड़ोसी गांव दल्लूकापूरा के कुछ लोग मिट्टी खनन कर उसके दरवाजे के सामने ट्रैक्टर से ढो रहे थे। जिसकी वजह से धूल उड़ रही थी। भोजन पकाने में कठिनाई हुई तो महिला ने उन लोगों को टोका। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे उन्हें मारापीटा। घर में भी तोड़फोड़ की।
महिला का छप्पर व दीवार गिरा दी। बर्तन फेंक दिए, दो बाइकों में तोड़फोड़ कर नहर में फेंक दिया। महिला और उसका पति घायल हो गया। उपद्रवियों द्वारा महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की घटना से इलाके में खलबली मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया के साथ ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

आरोपी राजेश यादव मुकेश यादव, निखिल, उज्जवल, मुलायम, विकास, राजू, जयप्रकाश, गोरे के साथ ही 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद छह लोगों को रविवार शाम विभिन्न धाराओं में पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें