गर्ल्स हॉस्टल संचालक की पत्नी स्वाति सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब थी, ऐसे में उनके पति 27 जून की रात डेढ़ बजे दवा लेने निकले। आरोप लगाया कि उनके मकान के ऊपर गर्ल्स हॉस्टल है और बाहर रोहित मिश्रा अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ खड़े थे जिस पर पति ने वहां खड़े होने का कारण पूछा। जिस पर वह लोग मारपीट करने लगे।