जगतपुर फोटो। सड़क दुर्घटना में मृतक दीपक कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
उतरांव थाना क्षेत्र के मकसूदना गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। बीते 14 मई को हंडिया थाना क्षेत्र के खेरुवा नेवादा गांव निवासी दीपक कुमार (30) बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह उतरांव के मकसूदना नहर के पास पहुंचा था अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गया था। शुक्रवार को युवक की एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई।