फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : महाकुंभ के पहले एयरपोर्ट से शुरू हो जाएगी कार्गो सेवा, प्रयागराज व आसपास के जिलों को मिल

Mon, 17 Jul 2023 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। यहां अगले माह एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर लंबे समय से कार्गो सेवा शुरू किए जाने की मांग चल रही है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 के पूर्व प्रयागराज एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं यहां और आसपास के जिलों के किसानों को कृषि उड़ान योजना का लाभ भी मिलेगा। चंद घंटों में यहां के किसान इलाहाबादी अमरूद देश के विभिन्न शहरों में भेज सकेंगे। यहां कृषि उड़ान योजना के क्रियान्वयन के लिए एक अलग कार्गो परिसर का निर्माण होगा। इसका प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। यहां अगले माह एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य भी शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट पर लंबे समय से कार्गो सेवा शुरू किए जाने की मांग चल रही है। वर्तमान समय में लोग यहां यात्री विमान से छोटे पैकेट बुक करवा लेते हैं, लेकिन इसकी भी संख्या बेहद सीमित है। इसी वजह से एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां कार्गो सेवा शुरू करने एवं कृषि उड़ान योजना के क्रियान्वयन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को कार्गो परिसर निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है।

एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि महाकुंभ के पूर्व यहां ये सेवा शुरू करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने के बाद वह इस संबंध में उड्डयन मंत्रालय से भी संपर्क करेंंगी। सांसद के अनुसार प्रयागराज एयरपोर्ट कृषि उड़ान योजना में शामिल है। इस वजह से यहां कार्गो परिसर निर्माण में कोई अड़चन नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद घंटों में बड़े शहरों में पहुंच जाएगा प्रयागराज का अमरूद, प्रतापगढ़ का आंवला

केंद्र सरकार की ओर से अगस्त 2020 में कृषि उड़ान योजना शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य किसानों के जल्दी खराब होने वाले उत्पादों को समय रहते बाजार तक किफायती दरों पर पहुंचाना है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि किसान अपनी फसल अच्छे दामों पर दूसरे बाजारों में बेच सकते हैं। प्रयागराज एयरपोर्ट में कार्गो परिसर निर्माण के बाद यहां का विश्व प्रसिद्ध अमरूद, प्रतापगढ़ का आवंला, कौशाम्बी का केला आदि चंद घंटों में देश के बड़े शहरों में पहुंचाया जा सकेगा। कार्गो परिसर निर्माण के साथ ही यहां एयरपोर्ट के पास स्थानीय प्रशासन द्वारा एक कोल्ड स्टोर का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें