फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में दो लोग घायल

Fri, 15 Dec 2023 12:43 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में एक कार डिवाइडर के टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई और इसके बाद दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज की तरफ से सिविल लाइंस की ओर जा रही एक कार गुरुवार देर रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया  कि गुरुवार रात करीब एक बजे एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से सिविल लाइंस की ओर जा रही थी। चौफटका के निकट पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को घटना की खबर दी। कैंट पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार सवार युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। कार सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

कल देर रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार में सवार दोनों साथी की इलाज के दौरान मौत। मरने वालों में श्रेयांश मिश्रा 18 पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा निवासी राजरूपपुर, धूमनगंज व दूसरा अनुराज शर्मा 20 पुत्र वेदप्रकाश शर्मा निवासी मीरापुर अतरसुइया का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें