पिकनिक पर जा रहे युवकों की कार पलटने से हुई क्षतिग्रस्त।
- फोटो : अमर उजाला।
घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।
वहां पहुंचने पर मनीष व पंकज को भी मृत घोषित कर दिया गया। रीवा एसपी विवेक सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। साथ ही दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो अन्य का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
कार खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
बेकाबू रफ्तार में अचानक स्टीयरिंग मोड़ने से हादसा
गढ़ टीआई सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ, कार की गति बहुत ज्यादा थी। अचानक मोड़ आने पर चालक ने स्टीयरिंग घुमा दी और तभी वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ही कार खाई में जा गिरी।