औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख और गैंग लीडर दिलीप मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वह बीते चार साल से फतेहगढ़ जेल में बंद है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को उनकी क्रिएटा कार को कुर्क कर लिया। उसे औद्योगिक क्षेत्र थाने में दाखिल करा दिया गया है। कार का इस्तेमान उसके परिवार के लोग कर रहे थे।
औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा गैंगस्टर समेत कई मामले में बीते चार साल से फतेहगढ़ जेल में बंद है। बीते कई महीने से उनके खिलाफ हो रही कार्रवाई थम गई थी।
बीते माह पुलिस ने उन पर फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन पर कायम गैंगस्टर एक्ट की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष महेश मिश्रा का कहना है कि 2020 से दिलीप मिश्रा फतेहगढ़ जेल में बंद है। बता दें कि बीते साल थाना क्षेत्र के एक भूखंड को भी कार्रवाई के दौरान कुर्क किया गया था। विवेचना के दौरान दिलीप की बेनामी संपत्ति में क्रिएटा कार मिली है, जिसकी कीमत 7.25 लाख रुपये है। बृहस्पतिवार को कार को कुर्क कर लिया गया है। इस कार को उनके परिवार वाले इस्तेमाल करते थे।