फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टायर फटने से अनियंत्रित हुई कार, तीन लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगंज क्षेत्र में रविवार दोपहर प्रयागराज–गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यादव चौराहा के पास प्रयागराज की ओर से आ रही कार का अगला टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक ऑटो गैरेज के सामने ईंटों के ढेर से टकरा गई।
विज्ञापन

इस हादसे में तीन लोगों को चोटें आई, लेकिन गैरेज के सामने खड़ी तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय गैरेज के सामने मैकेनिक प्रदीप वाहन की मरम्मत कर रहे थे। गनीमत रही कि कार उन्हें छूते हुए आगे निकल गई। उन्हें भी मामूली चोटें आईं। कार में लगा एयरबैग खुल जाने के कारण उसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे में रंजीत सिंह और शिवराज भी जख्मी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर कुछ लोग अलाव जलाकर आग सेंक रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें