मऊआइमा। बहरिया सिकंदरा थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासी मुन्नू लाल पुत्र स्वर्गीय भगौती प्रसाद यादव का कहना है कि उनके पुत्र अश्वनी कुमार यादव और उसके मित्र संदीप कुमार यादव ने मऊआइमा के अमानगंज सकरामऊ के पास बाइक खड़ी की थी। प्रतापगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने डिवाइडर तोड़ते हुए अश्विनी कुमार और संदीप यादव को रौंद दिया था। स्कॉर्पियो का नंबर प्लेट टूट कर गिर गया था। मुन्नूलाल की तहरीर पर मऊआइमा पुलिस ने स्कॉर्पियो स्वामी कुलदीप यादव निवासी इस्माइलपुर तालुके अब्दालपुर हाल पता मुकीम हवेलिया झूंसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।