फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के नजदीक दूसरा पंप खोलने का नहीं कर सकते विरोध : हाईकोर्ट

Fri, 06 Nov 2020 09:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Petrol Pump
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पहले से स्थापित पेट्रोल पंप के संचालक को उसके नजदीक दूसरा पेट्रोल पंप लगाए जाने का विरोध करने का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिका सिर्फ अपने व्यावसायिक हित और मोनोपोली कायम रखने के उद्देश्य से दाखिल की गई है। कुशीनगर की रिंकी गुप्ता की याचिका खारिज करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति एसपी केशरवानी और न्यायमूर्ति डा. वाई के श्रीवास्तव की पीठ ने दिया है। 
विज्ञापन


याची का कहना था कि कुशीनगर के हाता में बोधवार गांव में उसका पेट्रोल पंप है। उसके नजदीक ही भारत पेट्रोलियम का दूसरा पंप खोला जा रहा है जो कि अनुचित है। नजदीक में दूसरा पेट्रोल पंप खोलने से रोका जाए। याचिका का विरोध करते विपक्षी अधिवक्ता का कहना था कि याची नहीं चाहता है कि दूसरा कोई उसके नजदीक व्यवसाय करे।

याचिका पोषणीय नहीं है। कोर्ट ने नागर राइस एंड फ्लोर मिल बनाम एनटी गौड़ा और जस भाई मोती भाई देसाई बनाम रोशन कुमार केस में सुप्रीमकोर्ट द्वारा दिए निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि याची को इस प्रकार की याचिका दाखिल कर किसी अन्य व्यक्ति को व्यवसाय करने से रोकने का विधिक अधिकार नहीं है। याची उस क्षेत्र में सिर्फ अपना व्यवसायिक एकाधिकार कायम रखने के लिए ऐसा चाह रहा है। कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें