फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन में सुधार के लिए बेसिक शिक्षा परिषद पहुंचे अभ्यर्थी

Mon, 15 Jun 2020 09:45 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
teacher - फोटो : social media
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में 69000 शिक्षक भर्ती के आवेदन में भूल सुधारने की मांग को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पहुंचे। परिषद कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थियों ने आवेदन में पूर्णांक एवं प्राप्तांक भर दिया था। इन अभ्यर्थियों ने मानवीय त्रुटि सुधारने के लिए अब लगातार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर एकत्र होने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री एवं महानिदेशक स्कूल शिक्षा से अपना पक्ष रख दिया है। वहां से उन्हें आवेदन में संशोधन का आश्वासन मिल चुका है। शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का कहना है कि साइबर कैफे की गलती से उनके आवेदन में पूर्णांक एवं प्राप्तांक गलत हो गए हैं।

उसमें सुधारने के साथ काउंसलिंग में शामिल होने का मौका दिया जाए। मांग करने वालों में अमर बहादुर गौतम, हरेन्द्र वर्मा , बबली पाल ,विकास करण, नलिनी वर्मा,सतवंत सिंह, राहुल तिवारी , आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, सौरभ पांडेय,रमन वर्मा ,रुचि शुक्ला ,आशीष मिश्रा तुषार, आशीष तिवारी, पंकज कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें