फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : उत्तरकुंजी के लिए कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी, एई भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने दाखिल की याचिका

Thu, 27 Oct 2022 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) 2021 के तहत सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 13 अगस्त 2021 से शुरू की थी।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के तहत सहायक अभियंता भर्ती (एई) परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी न किए जाने पर अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की है। इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा 29 मई 2022 को आयोजित की गई थी और लिखित परीक्षा का परिणाम भी आ चुका है। इन दिनों इंटरव्यू चल रहा है।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य/विशेष चयन) 2021 के तहत सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 13 अगस्त 2021 से शुरू की थी। इसके लिए 92787 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। आयोग ने इसकी स्क्रीनिंग परीक्षा 29 मई 2022 को कराई थी, जिसमें 34227 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। 


चार महीने बाद आयोग ने 29 सितंबर को परिणाम जारी किया और इसमें 870 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिनकी संख्या परीक्षा शामिल हुए अभ्यर्थियों के मुकाबले महज ढाई फीसदी हैं। अभ्यर्थियों का 17 अक्टूबर से साक्षात्कार शुरू हो चुका, जो 11 नवंबर तक चलेगा। लिखित परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी असफल हुए हैं और वे चाहते हैं कि आयोग परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी करे, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गलती कहां और किसके स्तर से हुई। 
विज्ञापन



स्क्रीनिंग परीक्षा को एक माह पूरे हो गए हैं और इंटरव्यू भी शुरू हो गए हैं, लेकिन आयोग ने अभी तक उत्तरकुंजी जारी नहीं की है। उत्तरकुंजी के लिए अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। आयोग ने जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 14 नवंबर को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें